संतकबीरनगर। जनगणना-2027 के तहत स्वगणना अभियान को गति देने के लिए जिला जज ने भी अपनी स्वगणना की। इस दौरान उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना और परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कराया।
विज्ञापन
इस मौके पर खलीलाबाद तहसीलदार अनुराग कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक संजय मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कराई।
प्रशासन की ओर से लोगों को स्वयं और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
तहसीलदार अनुराग कुमार यादव ने कहा कि स्वगणना के लिए लोगों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। सभी प्रगणक और सुपरवाइजर पहले स्वयं स्वगणना करें, इसके बाद अपने क्षेत्र के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।