फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के कर्मचारी हड़ताल पर

Wed, 21 Sep 2016 12:24 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
फार्मासिस्ट एसोसिएशन, लैब टेक्नीशियन, प्रयोगशाला प्राविधिक संघ और स्टाफ नर्स अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल चले गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मंगलवार को फार्मासिस्ट एसोसिएशन, लैब टेक्नीशियन, प्रयोगशाला प्राविधिक संघ और स्टाफ नर्स अपनी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल चले गए।  इस कारण न तो मरीजों का पंजीयन हुआ, न ही दवा वितरण और न ही जांच हुई। ऐसे में हड़ताल के चलते मरीजों को परेशान होना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं और पुरानी पर्चियों पर मरीजों को चिकित्सकों ने देखा। गौरतलब है कि प्रतिदिन जिला अस्पताल में करीब पांच से 700 मरीज आते हैं। 
विज्ञापन


संयुक्त धरने को संबोधित करते हुए डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वीएन उपाध्याय और मंत्री डॉ. नित्यानंद त्रिपाठी ने कहा कि वेतन विसंगति मानक के अनुसार किया जाए। इसके साथ ही पदों का सृजन किया जाए।  फार्मेसिस्ट व अन्य कर्मियों का पद का पुनर्गठन किया जाए। दस वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मियों को राज्यपत्रित एवं 4600 ग्रेड पे  दिया जाए। इसके साथ ही  ट्रामा सेंटर में भी ड्रग एवं ड्यूटी के काम लिए जाए।

पुुराने पेंशन योजना की बहाली की जाए। उनकी यह हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए है।  सरकार को स्वास्थ्य कर्मियों की मांगे पर ध्यान देना होगा। इस अवसर पर यूूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र, स्टाफ नर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष जयंत्री, चीफ फार्मेसिस्ट जेपी पांडेय, एसएन शुक्ल, एके वर्मा, विजय कुमार यादव, निर्मला चौधरी, पूर्णिमा वर्मा, गीता गोस्वामी, सुनीता भारती, एलडी यादव, प्रमिला, पुष्पा राय, राज कुमार वर्मा, वीएन ओझा समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें