फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया

Wed, 21 Sep 2016 12:20 AM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने समेत विभिन्न मांगों के लिए आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कार्य बहिष्कार व धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारे भी लगाए। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदलोन जारी रहेगा।
विज्ञापन


खलीलाबाद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व  सहायिकाओं ने परियोजना कार्यालयों परसुबह दस बजे धरना शुरू  किया। ब्लाक अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि दो सितंबर से हड़ताल चल रही है,  इसके बाद भी  प्रदेश व केंद्र सरकार आंख मूंदे हुए है। यदि  मांगों को पूरा नहीं किया गया तो क्रमिक अनशन, भूख हड़ताल, हाइवे जाम, रेल   चक्का जाम के साथ ही जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।

ब्लाक मंत्री राजमति देवी  ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की  मांगों की अनदेखी कर रही है। धरने की अध्यक्षता विजय  लक्ष्मी गौड़ व संचालन विमला शर्मा ने किया। इस  दौरान राजमति देवी,  प्रतिमा उपाध्याय, शशि  श्रीवास्तव, ज्ञानमती, मीनू, रमावती देवी, दिलीप  उपाध्याय, अशोक आर्य, आरती वर्मा, राधिक देवी, सरोज देवी आदि उपस्थित  रहे। 
विज्ञापन


इसी क्रम में बघौली क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बाल विकास परियोजना कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष विमला राय के नेतृत्व में धरना दिया। धरने में शशिकला पांडेय, नीरू मिश्रा, इंद्रावती चौधरी, भारती, सरला सिंह, राजेश्वरी, बबिता, सरस्वती देवी आदि शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें