जिला अस्पताल में एक्सरे कक्ष प्लेट न रहने के कारण कक्ष में लगा रहा ताला।
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त जिला अस्पताल में एक्सरे कराने वाले में मरीजों की सासत बढ़ गई है। कारण्ा कि अस्पताल में एक्सरे प्लेट समाप्त हो गई हैं। जिससे मरीजों का एक्सरे नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मरीज एक्सरे के लिए प्राइवेट सेंटरों का सहारा ले रहे है। जिससे उन्हें अधिक रकम देनी पड़ रही है।
पिछले तीन दिनों से जिला अस्पताल में एक्सरे प्लेट खत्म हो गया है। मरीज अगर एक्सरे कराने एक्सरे रूम में जा रहे तो उन्हे वापस लौटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही एक्सरे रूम के बाहर एक्सरे प्लेट समाप्त होने की सूचना भी चस्पा कर दी गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत गंभीर चोट के मरीजों को हो रही है। उन्हें एक्सरे के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। मंगलवार को एक्सरे कराने आए महुली से राजेश प्रसाद, जमुना यादव, राजू, भगेलू आदि का कहना था कि सोमवार को आए थे, पर बंदी की वजह से कोई चिकित्सक नहीं मिला।
जिसकी वजह से आज आए है। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने एक्सरे के लिए लिख लिया। एक्सरे रूम मेें गया तो वहा पर एक्सरे प्लेट न होने की सूचना मिली और बाहर से एक्सरे कराने को कहा गया। बाहर काफी मनमाफिक पैसा मांग रहे हैं। प्रशासन को चाहिए की जल्द से जल्द एक्सरे कराने की सुविधा दी जाए। सीएमएस डॉ. वाईपी सिंह का कहना है कि तीन से एक्सरे प्लेट समाप्त है। जिसकी डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है कि एक दो दिन में एक्सरे प्लेट आ जाएगा उसके बाद समस्या समाप्त हो जाएगी।