फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद का विकास मेरी प्राथमिकता:सांसद

Wed, 02 Nov 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
सांसद का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जनपद के विकास के साथ ही क्लस्टर योजना में सार्थक पहल करने पर सांसद शरद त्रिपाठी का बुधवार को बखिरा पहुंचने पर कस्बेवासियों ने जोरदार स्वागत किया। अभिनंदन कार्यक्रम में सांसद ने बखिरा झील, बर्तन उद्योग व कोपिया के विकास की बात कही। इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनरायन सिंह ने किया।      
विज्ञापन

   सांसद ने कहा कि जनपद का विकास उनकी प्राथमिकता में है। इसके लिए सतत प्रयास जारी है। अभी हाल ही में मगहर व खलीलाबाद में केंद्रीय मंत्रियों को बुलाकर जनपद के विकास की गति और तेज की गई। कोपिया और बखिरा झील का पर्यटक की दृष्टि से विकास किए जाने की पहल कर दी गई है। बखिरा की पुरातन धरोहर बर्तन उद्योग के फूल-पीतल के कारोबार को दुबारा स्थापित करके ऊंचाई प्रदान की जाएगी। जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास की बात की है। मोदीजी के नेतृत्व में देश विकास के नित नए आयाम तय कर रहा है, जबकि सांसद के नेतृत्व में जनपद विकास की एक नई कहानी लिखने को तैयार है। बखिरा दुबारा बर्तन कारोबार की ऊंचाई को छुएगा। सामाजिक कार्यकर्ता रामजी बरनवाल ने कोपिया के विकास को लेकर पांच सूत्रीय मांग पत्र सांसद को सौंपा।      
    इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान, संजीव राय, जगदम्बा लाल, मदन नरायन सिंह, वेदप्रकाश सिंह, विनय सिंह, राजेश गुप्त, अर्जुन चौधरी, अनूप सिंह, मनीष, कमलेश, रामस्वरूप समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें