फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, पोखरों की सफाई शुरू

Wed, 02 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
चेयरमैन ने लिया छठ पूजा स्थलों का जायजा - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है। कार्तिक शुक्ल षष्ठी को निर्जल व्रत रहकर महिलाएं भगवान सूर्य की उपासना करेंगी। छठ पूजा को लेकर पोखरों की सफाई शुरू हो गई है। नगर पालिका खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने बुधवार को छठ पूजा स्थलों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।             
विज्ञापन

डाला छठ के नाम से पूर्वांचल में तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रसिद्ध त्योहार के लिए तैयारियांशुरू हो गई हैं। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, समय जी स्थान आदि जगहों पर छठ व्रत की खरीदारी के लिए दुकानें सजनी शुरू हो गई गई है। नगर पालिका क्षेत्र के समय जी स्थान के पास स्थित पोखरा, पक्का पोखरा, शुगर मिल, गोलाबाजार, स्टेशनपुरवा आदि जगहों पर स्थित पोखरे की साफ सफाई का कार्य शुरू हो गई है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने इन स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि छठ पर्व को लेकर प्रकाश की भरपूर व्यवस्था की जा रही है। कर्मचारियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि किसी प्रकार की दिक्कत लोगों को न होने पाएं। निरीक्षण के दौरान गोरख यादव, राधेश्याम, अब्दुल्लाह आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें