फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाद के छह नमूने लिए, एक दुुकान का लाइसेंस निलंबित

Mon, 07 Jul 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महुली में उर्वरक की दुकान की जांच करते जिला कृ​षि अ​धिकारी-
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कृषि विभाग ने सोमवार को जिले में खाद व बीज की 13 दुकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान खाद के छह नमूने लिए गए। वहीं एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया। महुली क्षेत्र में अभियान के दौरान कई दुकानों के संचालक अपनी दुकानों को बंद करके फरार हो गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि जिले के महुली, अजांव क्षेत्र स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों पर कालाबाजारी, ओवर रेटिंग तथा गुणवत्ता जांच के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 13 दुकानों से 6 नमूने उर्वरकों के लिए गए। जिनको परीक्षण हेतु प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। अमानक नमूना परिणाम आने पर उर्वरक नियंत्रण के तहत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि उर्वरक का एक दुकानदार दुकान बंद कर भाग गया। जिसके कारण अनिल कुमार खाद भंडार, मुड़ियारी का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिन दुकानों की जांच की गई है उसमें राधे श्याम मौर्य, माहुली, आलम खाद भंडार, माहुली, न्यू आलम बीज भंडार, महुली, यादव खाद भंडार, महुली, यादव खाद भंडार, झींगुरपर, साधन सहकारी समिति, गलीमपुर, सुधाकर सिंह खाद भंडार, माहुली, मौर्य कृषि बीज भंडार, महुली, हरियाली एग्री केयर, महुली, डीसीएफ, अजाव, सिंह खाद बीज भंडार, न्यू सिंह खाद भंडार, जोखितपुर, अनिल खाद भंडार, मुड़ियारी, किसान बीज भंडार मुड़ियारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें