फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गाड़ी से टक्कर लगने पर विवाद, घर में घुसकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के भड़ारी चौराहे पर गाड़ी से टक्कर लगने को लेकर हुए विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद बखिरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोपमाफी कोपिया निवासी रामलमिन यादव ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 मई को वह बखिरा सामान लेने जा रहे थे। भड़ारी चौराहे के पास एक वाहन से उन्हें टक्कर लग गई, जिससे वह गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद भड़ारी निवासी दिलीप कन्नौजिया वाहन से उतरकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा और पिटने की कोशिश की किसी तरह वह वहां से भागकर अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन

उसी दिन करीब तीन बजे दिलीप, श्याम, सुधीर और शिल्पा लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि चारों लोग घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद उनकी जान बच सकी। जाते समय दिलीप ने असलहा निकालकर धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। राममिलन के मुताबिक, उन्होंने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और शिकायतें लेने के बाद मेडिकल कराया। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष के दबाव में उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई। एसओ बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें