फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खड़ंजा निर्माण पर विवाद, महिला समेत परिवार पर हमला करने का आरोप

Fri, 12 Jun 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चकपिहानी गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

चकपिहानी निवासी कमलावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे ग्राम प्रधान द्वारा खड़ंजा लगवाए जाने के दौरान जमीन संबंधी विवाद को लेकर गांव के राकेश यादव, मुकेश यादव, रामकेश तथा अनीता देवी ने उनसे कहासुनी शुरू कर दी।
आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें