फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहाने को लेकर विवाद, महिला से दोबारा मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एग्रो कॉलोनी गांधीनगर में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने पड़ोस में रहने वाली युवती, उसके भाई और एक अन्य व्यक्ति पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक विवाद के दौरान उसका मोबाइल भी गिरकर खो गया।
विज्ञापन

मोतीनगर निवासी अनिता गुप्ता ने कोतवाली खलीलाबाद में दी तहरीर में जानकारी दी कि वह एग्रो कॉलोनी गांधीनगर में दिलीप वर्मा के मकान में किराये पर रहती है। उसी मकान में अंजली, उसका भाई और एक अन्य व्यक्ति भी रहते हैं। आरोप है कि 10 अगस्त की सुबह करीब आठ से नौ बजे के बीच बाथरूम में नहाने को लेकर तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया था।
अनिता के अनुसार 14 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे उसी विवाद की रंजिश में तीनों आरोपियों ने फिर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल गिरकर खो गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें