मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के दौरान विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की देर शाम घूरापाली मार्ग के पंडितपुरवा के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान विवाद का मामला सामने आया है।
एक वायरल वीडियो में कुछ युवा पेट्रोल पंप के मालिक को अपशब्द कहते हुए मारने पीटने की भी बात कर रहे हैं। इसी दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। पेट्रोल पंप के कर्मचारी तेल वितरण का काम रोक कर फरार हो गए।
मामले की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर ही पुलिस टीम पेट्रोल पंप पर पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। इलाके में आए दिन तेल वितरण के दौरान मारपीट का मामला सामने आ रहा है। जिस को लेकर पुलिस प्रशासन भी गंभीर है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह का कहना है कि विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचा गया था।
दो पक्षों में कहासुनी का प्रकरण सामने आया जिसे शांत कराया गया। मारपीट का मामला झूठा निकला।