- कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला उद्योग बंधु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपायुक्त उद्योग ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना की प्रगति के संबंध में समिति को अवगत कराया। डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
बैठक में उद्यमियों और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने औद्योगिक वाहन से अवैध रूप से वसूले जा रहे टैक्सी स्टैंड शुल्क का प्रकरण उठाया गया, जिस पर ईओ को निर्देशित किया गया कि किसी भी औद्योगिक वाहनों से अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड शुल्क वसूल न किया जाए।
इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, बबलू गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा, विवेकानंद वर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा, सुभाष चंद्र शुक्ल आदि उपस्थित रहे।