रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत परसा, पचरा, पंडरिया और पारा हरगोविंद में बृहस्पवितार को सोशल आडिट टीम द्वारा गांवों में कराए गए विकास कार्यो का सत्यापन किया। खुली बैठक कर ग्रामीणो व मनरेगा मजदूरो द्वारा कार्य की पुष्टि की गई।
सोशल आडिट टीम के कोऑर्डिनेटर देवेन्द्र तिवारी ने पंडरिया , कालिन्दी यादव ने परसा, देवेन्द्र पांडेय ने पचरा और बालमुकुंद ने पारा हरगोबिंद ने ऑडिट किया। बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 का सोशल आडिट किया जा रहा है। सोशल आडिट टीम गांवो में कराए गए कार्यों के अभिलेखों का सत्यापन और जॉबकार्ड धारकों और आवास का सत्यापन कर मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया है। इसके बाद ग्रामीणों की उपस्थिति में कराए गए कार्य को पढ़ कर सुनाते हुए सत्यापन किया गया। इस मौके पर सदरे आलम, जगदीश निषाद, रमेश यादव, डिम्पल सिंह आदि मौजूद रहे।