फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियोजन और पुलिस में समन्वय बनाकर मामलों को करें निस्तारित

Tue, 19 Nov 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम व एसपी ने कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन अधिकारी और शासकीय अधिवक्ताओं के साथ की बैठक
विज्ञापन


संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने संयुक्तरुप से मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन पक्ष को मजबूत करने के लिए अभियोजन अधिकारियों एवं शासकीय अधिवक्ताओं के साथ बैठक किया। अभियोजन पक्ष एवं पुलिस को आपस में समन्वय कर मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
गोष्ठी के दौरान न्यायालय में लंबित अभियोगों गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, पाक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराधों आदि में अभियोजन पक्ष द्वारा की गई कार्रवाईयों पर विस्तार से चर्चा की। गोष्ठी में अपराधियों को चिन्हित कर अपराधों में लिप्त अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के आदेश दिए। अभियोगों का त्वरित निस्तारण व अभियोजन की कार्रवाई को और बेहतर करने के उपायों पर चर्चा की गई। न्यायालय में विचारण के दौरान आने वाली कठिनाइयों का उल्लेख अभियोजन अधिकारियों ने किया। जिसको संज्ञान में लेते हुए उसे तत्काल दूर करने के लिए संबंधित को बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्धारित किया गया कि महिलाओं व बच्चों के साथ हो रहे अपराधों में पंजीकृत अभियोगों में न्यायालय के विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष और बेहतर ढंग से साक्ष्यों को प्रस्तुत करें। जिससे कि अपराधियों को शत प्रतिशत सजा सुनिश्चित कराया जा सके। अभियोजन पक्ष तथा पुलिस आपस में समन्वय कर मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण करायें। गोष्ठी के दौरान एडीएम जयप्रकाश, एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ सिटी अजीत चौहान, केशवनाथ, प्रियम राजशेखर पाण्डेय के साथ ही समस्त थानों के थाना प्रभारी व अभियोजन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें