नगर पालिका खलीलाबाद क्षेत्र के बगहिया के लोगों ने शुक्रवार को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ न मिलने के विरोध कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया।
सभासद अमित कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मलिन बस्ती बगहिया वार्ड दो जो कि नगर पालिका की सीमा के अंतर्गत है। यहां सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत अभियान के तहत योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। मुहल्ले के लोग खुले में शौच को जाने के लिए मजबूर हैं।
जिससे तरह-तरह की बीमारियां फैलने की आशंका है।
सरकार से दी जा रही शौचालय की धनराशि को अधिकारी नहीं दे रहे हैं। बगहिया के किसी भी लाभार्थी को शौचालय का लाभ नहीं मिला है। इसके साथ ही अन्य योजनाओं का भी लाभ नहीं दिया जा रहा है। लगातार बैंक और नगर पालिका का चक्कर काट रहे हैं, पर कोई भी समुचित जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने डीएम से शौचालय का धन खाते में भेजवाने की मांग की।
इस अवसर पर उर्मिला, इंद्रावती, गीता, फूला देवी, रामउजागिर, शशिकला, ज्ञानमति, लक्ष्मीना, केशरी देवी, आरती, सवारी, हरिशचंद, कैलाशी, बरसाती, सुशीला, चंद्रावती, कालिंदी, शांति देवी, गीता, शर्मिला, इसरावती, दयाराम, प्रभावती समेत अन्य मौजूद रहे।