फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : रुपये की डिमांड पर होता था विवाद, पत्नी को पीटकर मार डाला

Tue, 22 Apr 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हत्यारोपी पति सुग्रीव
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल गांव निवासी 32 वर्षीय विवाहिता की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को भरतपूरा के पास स्थित एक ढाबा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्नी की हत्या करने की वजह पत्नी के बार-बार रुपये मांगना पुलिस को बताया।
विज्ञापन

बता दें कि 19 अप्रैल को मुंडेरा शुक्ल गांव निवासी सुग्रीव और उसकी पत्नी यशोमति के बीच विवाद हुआ। विवाद इस कदर बढ़ा की सुग्रीव की पिटाई से उसकी पत्नी मौत हो गई। घटना के बाद सुग्रीव ने अपने सहयोगियों के साथ पत्नी के शव का अंतिम संस्कार सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर करने के बाद फरार हो गया। पुलिस इस मामले में आरोपी बनाए गए सुग्रीव समेत चार लोगों की तलाश सरगर्मी के साथ कर रही थी।
मंगलवार की सुबह पुलिस को उस समय कामयाबी मिली जब मुख्य आरोपी सुग्रीव के भरतपुरा के पास एक ढाबे पर बैठने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार राय, आनंद कुमार दुबे, संतोष यादव पहुंचकर सुग्रीव को पकड़ लिए। पत्नी की हत्या के आरोपी सुग्रीव ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी उससे रुपये के लिए आए दिन लड़ती झगड़ती रहती थी। घटना के दिन भी रुपये के लिए लड़ाई की और कहासुनी के दौरान मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन

इस दौरान पिटाई से पत्नी की मौत हो गई तो वह घबरा गया। वह शव का अंतिम संस्कार करने के बाद महुली निवासी अपने एक परिचित के घर गया। वहां रहने के बाद भरतपुरा आ गया।
दूसरी तरफ गांव के लोग पति-पत्नी के विवाद की वजह दोनों का एक दूसरे के चरित्र पर शक करना बता रहे हैं। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि मुख्य आरोपी सुग्रीव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें