फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोरखपुर के युवक की पोखरे में डूबने से मौत

Tue, 22 Apr 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के मोलनापुर पेट्रोल पंप के निकट स्थित अमृत सरोवर पोखरे में मंगलवार को साथियों के साथ स्नान कर रहा एक 32 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पीआरवी टीम और चौकी पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को बाहर निकलवाया। सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मौत होने की पुष्टि कर दी। पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है। गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सहजना गांव निवासी आशीष यादव उर्फ गोलू (32) पुत्र ध्रुप चंद्र यादव मंगलवार को मोलनापुर की तरफ साथियों के साथ आया हुआ था।
गर्मी से निजात पाने के लिए वह मोलनापुर गांव के पेट्रोल पंप निकट पहुंचा। साथियों के साथ अमृत सरोवर पोखरे में स्नान के लिए घुसा। पानी के छीटे मारकर आनंद ले रहा था। अचानक आशीष पोखरे के गहराई में चला गया और डूबने लगा। बचाव की आवाज सुनकर जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक वह पानी में समा गया।
विज्ञापन

सूचना पर पीआरवी और स्थानीय पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने उसे युवकों की मदद से पोखरे से बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी में जुट गई हैं। आशीष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें