फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आपदा टीम ने देखे संवेदनशील स्थल

Fri, 07 Aug 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बाढ़ प्रबंधन के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की टीमों ने शुक्रवार को बाढ़ के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही बांध पर बने बाढ़ चौकी तुरकौलिया नायक में जनता से संवाद किया।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक बाढ़ एवं परियोजना विशेषज्ञ आशीष शर्मा, प्रोजेक्ट एसोसिएट प्रशांत कुमार, यूएनडीपी सहाना हेगड़े की संयुक्त टीम ने ग्राम तिघरा में बाढ़ चौकी और बाढ़ आश्रालय का निरीक्षण कर प्रधान, एडीओ पंचायत व सचिव से साफ सफाई के संबंध में जानकारी ली। आपदा राहत पोर्टल पर ऑनलाइन बजट के संबंध में बताएं गया और सूचना के संबंध में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से बात की। बताया गया कि आपदा आने के संबंध में मोबाइल पर मैसेज आता है। बाढ़ आने पर लेखपाल को तत्काल सूचना दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें