फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेत में लगा बांस उखाड़ने से रोका तो दौड़ा लिया

Fri, 07 Aug 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर क्षेत्र के सोनौरा गांव में खेत की रखवाली कर रही दो महिलाओं से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनौरा निवासी सविता सिंह पत्नी पवन पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार की शाम सात बजे खेत में पशुओं से फसल की सुरक्षा के लिए बांस का डंडा लगाया था। इसी दौरान उत्तरपट्टी मेंहदावल निवासी शंभू सिंह लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंचा और बांस को उखाड़कर फेंकने लगा। सविता ने बताया कि जब उसने और उसकी जेठानी मंजू पाल पत्नी रवि शंकर पाल ने उखाड़ने से मना किया तो शंभू सिंह दबंगई पर उतारू हो गया।
आरोप है कि उसने दोनों महिलाओं को जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण दोनों महिलाएं किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाईं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें