फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम के निरीक्षण में दिव्यांग शौचालय मिला अपूर्ण

Tue, 31 Oct 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया गंगा का निरीक्षण करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। दिव्यांग शौचालय अपूर्ण मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही एमडीएम समेत अन्य योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सियरासाथां के निरीक्षण में पहुंचे डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने विद्यालय के प्रत्येक कक्षा में बच्चों से वार्ता किया। बच्चों के पठन-पाठन के संबंध में जानकारी ली। विद्यालय पर एमडीएम मेन्यू के अनुसार बना था। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय देवरिया गंगा पहुंचे। जहां भौतिक संसाधन एवं शैक्षिक स्तर काे देखा। जो संतोषजनक पाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया गंगा में दिव्यांग शौचालय अपूर्ण मिला। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने दिव्यांग शौचालय को यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ संत कुमार, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, बीएसए अमित कुमार सिंह, बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें