संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रतिभा यादव ने यह जानकारी दी है। इसके तहत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और टॉप क्लास छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनपीएस) के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। इस तिथि तक सभी पात्र छात्र-छात्राओं को अपने आवेदन पूर्ण करने होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित शैक्षणिक संस्थाएं आवेदनों का परीक्षण करेंगी।