फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांगता को अभिशाप न समझें

Tue, 08 Dec 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल परिसर में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिसमें ब्लॉक के विशिष्ट आवश्यकता वाले विकलांग बच्चों व कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल की छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही बटोरी।

जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद ने विकलांग बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विकलांग बच्चों में बहुत कुछ करने का जज्बा होता है।

विकलांगता को अभिशाप न समझें। विकलांग बच्चे भी देश व समाज के विकास में अहम योगदान है। वरिष्ठ एबीआरसी जफीर अली करखी ने कहा कि सामान्य बच्चों की तरह विकलांग बच्चों में सीखने की असीम क्षमता होती है। बशर्ते इन्हे सही मार्गदर्शन मिले।
विज्ञापन


विकलांग बच्चे भी किसी से कम नही है। हर क्षेत्र में विकलांग बच्चे भी आगे बढ़ रहे हैं। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 15 स्कूल के बच्चे, कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल सेमरियावां व एकसीलेरेंट मगहर के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विशिष्ठ वेद प्रकाश दूबे ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो, जुडो कराटे, गोला फेंक, भाला फेंक, गायन, लेखन आदि की प्रतियोगिता हुई। आंख से पूरी तरह ब्लाइंड आकाश, शेषनाथ, विशाल, निधि बच्चों से ब्रेल पठन कराया गया। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


इस दौरान वार्डन कांता शर्मा, पूनम सिंह, रिंकी श्रीवास्तव, अखलेश शुक्ला, प्रदीप कुमार, पूजा मिश्रा, बबिता मौर्या, विशेष शिक्षक वेद प्रकाश दूबे, जगदीश चौधरी, अखिलेश    चौधरी, प्रेम प्रकाश चौधरी, धर्मेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें