राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कार्य बहिष्कार कर परियोजना कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया।खलीलाबाद ग्रामीण परियोजना कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बाल विकास पुष्टाहार के परियोजना निदेशक का पुतला जलाया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष सरोज, राजमति, सावित्री देवी, चंपावती शर्मा, पुष्पा देवी, विजय लक्ष्मी, कुसुम, ऊषा सिंह, शोभा देवी, राधिका त्रिपाठी, रीता देवी, लालवती, पार्वती देवी आदि उपस्थित रहीं।
इसी प्रकार खलीलाबाद शहर परियोजना कार्यालय पर प्रमिला उपाध्याय के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान शशि श्रीवास्तव, नीतू जायसवाल, सावित्री सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने ट्रकों से आए पोषाहार को उतारने से रोक दिया और धरने पर बैठ र्गइं। दौरान नीरू, अयोध्या, शशि कला पांडेय, ऊषा पांडेय, भारती राय, मीरा शुक्ल, फातिमा खातून, कुसुम, मंजू यादव, इंद्रावती चौधरी, सरस्वती देवी, सूरजा, बीना मिश्रा, विद्या, संध्या आदि उपस्थित रही। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार धरना प्रदर्शन और पुतला जलाने के दौरान मीरा शुक्ला , वीना मिश्रा ,वंदना मिश्रा , संध्या गोयल ,उषा देवी,नीलम राय ,इंद्रसनी ,सत्यवती शुक्ला,संजूदेवी आदि लोग उपस्थित रहीं।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लाक मुख्यालय के परिसर में स्थित सीडपीओ कार्यालय पर धरने दिया गया। साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष रानी देवी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने थाली व प्लेट बजाते हुए बीआरसी केंद्र तक प्रदर्शन किया। इस दौरान बीना श्रीवास्तव, चंद्रकला द्विवेदी, शांती देवी, तारा त्रिपाठी, चंद्रमुखी, शशिकला, अन्नपूर्णा, सुमित्रा पांडेय, शिवमती यादव, शुशीला त्रिपाठी, बिंदू मौर्या, उषा वर्मा, रूमा देवी, सुधा मौर्या, प्रेमा देवी, शुशीला पांडेय, बिंदू देवी, उमा मिश्रा, कृष्णवती, कुमुद प्रभा आदि उपस्थित रहीं।