फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने डीआईओएस को घेरा 

Wed, 30 Nov 2016 11:29 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलेट्रेट पहंुचे शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी समस्याओं को लेकर बुधवार को जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी के नेतृत्व में डीआईओएस का घेराव किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने अपनी 10 मांगों का ज्ञापन डीआईओएस को दिया। उसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को भी ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना की बहाली करते हुए नवीन पेंशन योजना को समाप्त करें। वादे के मुताबिक अद्यतन कार्यरत तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण नही किया जा रहा है। व्यवसायिक को पद के सापेक्ष नियुक्त करके पूरा वेतन देने व कंप्यूटर शिक्षकों को पुन: सेवा में वापस लेने में हिला हवाली कर रही है।

सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू नही किया जा रहा है। डीआईओएस की लापरवाही के कारण बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन व कक्ष निरीक्षकों के बकाया पारिश्रमिक का भुगतान नही हो पा रहा है। 31 मार्च 2017 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के जीपीएफ व पेंशन प्रकरणों की समीक्षा कर समय से भुगतान सुनिश्चित कराया जाय। बकाया बोनस व महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान सुनिश्चित हो।
विज्ञापन


इस दौरान नसीम अहमद खान, गोपाल जी सिंह, राम नारायण पांडेय, मोहीबुल्लाह खां, यूनुस अख्तर खां, प्रवीण मणि त्रिपाठी, विजय कुमार यादव, अतिकुल्लाह, जय प्रकाश, शोएब अहमद, अब्दुल मुदासिर खान, कमालुद्दीन, अब्दुल हक, विवेकानंद यादव, मो. मोइद अंसारी, कलीमुल्लाह, मो.अकील, उमेश चंद्र राय, संतमोहन त्रिपाठी, विनय मिश्रा, राकेश मिश्रा, राम कुबेर मौर्या, फैज अहमद, ज्ञान प्रकाश राय, हरी राम मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें