फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जर्जर हो रही पानी की टंकी

विज्ञापन
साड़े खुर्द में बना पानी की टंकी जिसकी सीढी हो गई क्षतिग्रस्त-संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत साडे खुर्द में ग्रामीणों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई पानी की टंकी जर्जर हो रही है। उससे आज तक एक बूंद पानी नहीं निकल सका है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

वर्ष 2016-17 में ग्राम पंचायत साडे खुर्द में पानी की टंकी को मंजूरी मिली थी। यह 183.26 लाख की परियोजना थी। इसके तहत गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया जाना था। कार्यदायी संस्था जल निगम ने इस 183.26 लाख की परियोजना के कार्य को वर्ष 2019 में पूरा कर दिया था। कागजों में कार्य पूरा हो गया लेकिन धरातल पर ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल सका।
आलम यह है कि वर्ष 2019 में कार्य पूरा होने के बाद से लेकर अभी तक इस पानी की टंकी से एक बूंद पानी भी किसी ग्रामीण को नहीं मिला है। पानी की टंकी बनी हुई है, लेकिन पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर रखरखाव के अभाव में पानी की टंकी जर्जर हो रही है। पानी की टंकी पर लगी सीढ़ी की रेलिंग टूटने लगी है। टंकी की जर्जर स्थिति को देखकर लगता है कि 183.26 लाख की यह परियोजना बिना उपयोग के ही बर्बाद हो रही है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी कायम है। जल निगम के एक्सइएन महेंद्र राम ने बताया कि मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें