फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 256 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Sun, 28 Apr 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रति लाइब्रेरी पर खर्च होंगे चार लाख रुपये
विज्ञापन

- लाइब्रेरी में मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं के पुस्तक व अखबार
- संचालन के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित होगी समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाने के लिए 256 ग्राम पंचायत के भवनों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। लोकसभा चुनाव के बाद लाइब्रेरी बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रति लाइब्रेरी चार लाख रुपये खर्च होंगे।
गांव स्तर पर शिक्षा का उच्च वातावरण बनाने के उद्देश्य से 256 ग्राम पंचायत भवन पर डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना है। इस योजना की सफलता के बाद शेष ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। लाइब्रेरी में सामान्य ज्ञान के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं व अखबार भी होंगे। लाइब्रेरी को कंप्यूटर प्रिंटर, नेटवर्किंग हार्डवेयर समेत अन्य जरूरी सामानों से सुसज्जित किया जाएगा। लाइब्रेरी में सुबह-शाम बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। समिति में सीडीओ, डीआईओएस, बीएसए व उच्च शिक्षा अधिकारी होंगे।

ब्लॉक ग्राम पंचायत
खलीलाबाद 28
बघौली 34
मेंहदावल 33
सांथा 20
बेलहर कला 26
सेमरियावां 20
नाथनगर 43
हैंसर बाजार 21
पौली 31

ग्राम पंचायतों में शिक्षा के उच्च वातावरण सृजन के लिए पंचायत भवनों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। जिसमें सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं के पुस्तकों के अलावा न्यूज पेपर भी होंगे। डिजिटल लाइब्रेरी के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को विशेष लाभ होगा।
- अविनाश कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें