- राम जानकी मार्ग पर अजाव गांव के पास हुआ हादसा
- घर से पैदल पौली की तरफ जा रहा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। राम जानकी मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम अजाव गांव के पास पौली की तरफ पैदल जा रहे युवक की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मंझरिया गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित चौहान पुत्र रम्पत चौहान शुक्रवार की देर शाम पैदल ही पौली की तरफ राम जानकी मार्ग से जा रहे था। जब वह अजाव गांव के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार के साथ आ रहा चार पहिया वाहन रोहित को चपेट में लेते हुए धनघटा की ओर भाग निकला। युवक को लोग सीएचसी मलौली ले गए। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। सीओ अजय सिंह ने बताया कि रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।