फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला कारागार में बंदियों के लिए डिजिटल कक्षा का शुभारंभ

Tue, 12 Aug 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला जज मोहन लाल विश्वकर्मा ने मंगलवार को जिला कारागार में शिव नाडर फाउंडेशन के सहयोग से जिला कारागार के बंदियों के लिए डिजिटल कक्षा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला कारागार अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि शिव नाडर फाउंडेशन की तरफ से कारागार को स्मार्ट क्लास के लिए डिजिटल कंटेंट बंदियों को लर्नर किट जिसमें जूट का झोला, काॅपी, नई किरण किताब, वर्क बुक, पेंसिल, रबर, स्लेट, चाक आदि सामग्री दी प्रदान की गई है। कार्यक्रम के अंर्तगत निरक्षर बंदियों के लिए राज्य संसाधन केंद्र की नई किरण किताब पर आधारित डिजिटल कंटेंट द्वारा साक्षर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
यह कार्यक्रम प्रति बैच 120 दिनों तक चलेगा। एक बैच में 30 से 35 बंदी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान तीन बार मूल्यांकन किया जाएगा तथा कार्यक्रम के उपरांत बंदी हिंदी, साधारण, गणित, सरकारी योजना, जीविकोपार्जन अपने प्रदेश के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। जिला जज ने बंदियों में किट का वितरण कर नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीजे भूपेंद्र राय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीएन गोस्वामी, संस्था के डिप्टी मैनेजर मनोज शुक्ला, जिला समन्वयक कार्तिकेय पांडेय, प्रशिक्षक राहुल आनंद उपस्थित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें