बीएमजीएम इंटर कॉलेज में एनसीसी में सफल अभ्यर्थी
बखिरा। मंगलवार को वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर काॅलेज में एनसीसी कैडेट्स भर्ती की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें कुल 27 कैडेट्स का चयन किया गया। 47 यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती के कमान अधिकारी कर्नल विशाल सिंह ने बताया इस भर्ती प्रक्रिया में कक्षा ग्यारहवीं के कुल 71 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया था। भौतिक व लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 27 कैडेट्स इस भर्ती प्रक्रिया में सफल हुए। सफल हुए प्रतिभागी अब एनसीसी की ट्रेनिंग के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी शामिल हो सकेंगे। इस दौरान लेफ्टिनेंट इंग्लेश यादव, सूबेदार प्रेम सिंह, हवलदार सुरजान राणा, हवलदार रमेश, हवलदार ओम बहादुर थापा आदि उपस्थित रहे। संवाद