संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। क्षेत्र की साधन सहकारी समिति बिगरामीर में किसानों को खाद वितरित की गई। दो दिनों में समिति पर नौ सौ बोरी खाद वितरित की गई। समिति पर प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर वितरण किया जा रहा है। सोमवार को करही, महुआरी, तिलजा, मूड़डीहाखुर्द, उसराशहीद, करमा डोमन आदि गांवों के किसान के लिए खाद लेने में जुटे रहे।
धान की नर्सरी डालने का समय चल रहा है। बारिश होगी तो कुछ किसान अगैती फसलों की रोपाई भी शुरू कर सकते हैं। इन सबके बीच किसानों को समितियों पर खाद के लिए पहुंच रहे हैं। किसानों को यूरिया व डीएपी के लिए अभी से चिंता सताने लगी है। इस बार फार्मर रजिस्ट्री न करा पाने वाले किसानों को भी चिंता है कि उन्हें खाद कैसे मिलेगी।
किसानों के सामने फार्मर रजिस्ट्री की भी समस्या है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने पर उन्हें उर्वरक क्रय करने से रोक दिया जा रहा है।