फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विरोध के बीच नगर पंचायत ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
हैंसर में अतिक्रमण हटवाने पहुंचे अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। नगर पंचायत हैंसर धनघटा क्षेत्र में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का सिलसिला जारी है। मलौली के बाद हैंसरिया में नगर पंचायत व पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार की शाम खलिहान की जमीन पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से अतिक्रमणकारी पीछे हट गए।
क्षेत्र के हैंसरिया में स्थित सात बिस्सा खलिहान की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर उस पर पक्के मकान का निर्माण कर लिया था। खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए वर्ष 2017 में तहसीलदार कोर्ट मुकदमा चल रहा था। तहसीलदार कोर्ट ने 29 मई को खलिहान की जमीन से कब्जा हटाने का फैसला दिया।
विज्ञापन

इसके क्रम में सोमवार को ईओ धीरज सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मी व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जेसीबी से जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई तो वहां लोग विरोध पर उतर आए, लेकिन सख्ती के बाद अतिक्रमणकारियों को पीछे हटने को मजबूर होना पड़ा।
ईओ के निर्देश पर जेसीबी द्वारा मौके पर बने दो मकानों को ढहा दिया गया। जमीन को कब्जे में लेने के बाद टीम ने खलिहान की जमीन के चारों तरफ तार लगाकर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

ईओ धीरज सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मुहिम चलाई जा रही है। इसका विरोध करने वालों को बख्शा नहीं जा रहा है। कहा कि यदि नोटिस के बावजूद लोग अवैध कब्जा को नही हटाया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने में नगर पंचायत पूरी निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करने में जुटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें