फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्त नियंत्रण पखवारा 11 से 

Wed, 06 Jul 2016 11:27 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
डायरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश में प्रति वर्ष एक लाख बीस हजार बच्चों की मौत दस्त से हो जाती है। बाल्यावस्था में होने वाली मृत्यु के दो प्रमुख कारणों में एक कारण दस्त भी है। इसके उपचार में ओआरएस व जिंक की गोली काफी कारगर है, इससे बाल मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इसी उद्देश्य के लिए 11 जुलाई से 23 जुलाई के बीच दस्त नियंत्रण पखवारा मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर कपिल मुनि मिश्रा ने देते हुए बताया कि दस्त से होने वाली मौतों को लेकर स्वास्थ्य महकमा गंभीर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इसके लिए  सघन दस्त नियंत्रण पखवारा मनाने जा रहा है। इस दौरान बाल्यावस्था में दस्त के उपरांत ओआरएस व जिंक का उपयोग करने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। पांच वर्ष के कम उम्र के बच्चों के बीच दस्त प्रबंधन व उपचार के लिए गतिविधियां संचालित की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें