डीएम डॉक्टर सरोज कुमार एवं एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने मंगलवार को क्षेत्र के नरायनपुर गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर आयोजित चौपाल में गांव वालों की समस्याएं सुनीं।
नरायनपुर गांव के लोगों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए प्रेरित किया । इसके तहत गांव में 170 शौचालय बनाया जाना है। इसमें से 30 तो बन चुके हैं, जबकि 20 शौचालय निर्माणाधीन है। डीएम ने चौपाल में पेंशन लाभार्थियों को मिलने वाली धनराशि की स्वत: ही जानकारी ली। गांव के कुछ लोगों ने डीएम से बताया कि गांव का कोटा निलंबित होने के कारण आठ माह से करीब छह किलोमीटर दूर के गांव में स्थित कोटेदार से संबद्ध हो गया है।
कई बार शिकायत के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने गांववासियों की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक को बुलाया, लेकिन वह अनुपस्थित थे। डीएम ने इस संबंध में डीएसओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गांव के परिषदीय स्कूल पर शिक्षकों के सापेक्ष छात्र संख्या काफी कम मिलने पर उन्होंने बीएसए से इस पर तैनात शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सूखा राहत के लिए गांववासियों के शिकायत पर उन्होंने हल्का लेखपाल को फटकार लगाई। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने कहा कि बहन, बहू, बेटी की सुरक्षा के लिए निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय बनवाने का संकल्प लें। चौपाल में सीडीओ लालजी यादव, एसडीएम रामजीवन, नायब तहसीलदार बलिराम त्रिपाठी, बीएसए जगदीश शुक्ल, डीआईओएस शिवकुमार ओझा आदि मौजूद रहे