प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी में मरीज का इलाज करते डॉ. धर्मेंद्र। संवाद
पडरौना। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला कहीं समय पर शुरू हुआ तो मरीजों को बेहतर इलाज मिला, लेकिन कहीं चिकित्सक ही नहीं पहुंच पाए। जिससे मरीजों को दिक्कत हुई। लोगों ने कहा कि जब एक दिन मेले में बेहतर इलाज की उम्मीद रहती है। तो समय से सभी डाक्टरों को अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। 10:35 बजे शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक डॉ. उमर जमा नहीं मिले। यहां फार्मासिस्ट आशुतोष राय और लैब टेक्निशियन चंदन अपने जरूरी कार्य निपटा रहे थे। स्वीपर रावडी देवी सफाई कार्य कर रही थीं। यहां आयुष टीम नहीं आई थी। बताया गया कि बीते दो सप्ताह से आयुष की टीम नहीं आने से आयुष वाले मरीज वापस जा रहे है। फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉक्टर के मामा के यहां किसी का तबियत खराब है। उनकी मौत भी हो गई। वहीं डाक्टर साहब चले गए है। तभी वहां स्टाफ नर्स ममता आई उन्होंने बताया कि मंदीर जाने के कारण थोड़ी देरी हो गई है। फार्मासिस्ट ने बताया कि दो मरीज आए थे। अरबाज निवासी बीर अब्दूल हमीद नगर को बुखार था। इनके अलावा बेलवा की रहने वाली दुर्गावती को कमर दर्द था। दोनों मरीजों को जरुरी दवा दी गई है। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीगंज परिसर में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 57 मरीजों का इलाज किया गया।
केंद्र चिकित्सा प्रभारी डा संतोष नायक ने बताया कि सबसे अधिक मधुमेह के रोगी आए थे। जांच के बाद दवा दी गई और योग व्यायाम तथा परहेज करने की सलाह दी गई। इसके अलावा आरोही आदिति, सकीना, मुन्नी बुखार , जगदीश और त्रिवेनी के आंखों की जांच गई। इस दौरान अनिशा, आशा, कमलावती आदि का भी इलाज किया गया। लैब टेक्निशियन तृप्ति ने बताया कि कई तरह की जांच में जो मरीज मिले उन्हें जरुरी दवाए दी गई।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मोतीचक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी व उमस के कारण अधिक संख्या में सर्दी खुजली बुखार मरीजों की संख्या बढ़ी है। 35 मरीज आए थे जिसमें 23 पुरुष, 6 महिलाएं, 8 काजल कुसमहा, सनी, निखिल,रामपट, सावित्री देवी, राधेश्याम कुशवाहा, रानी, राज, सुभाष, आदि मरीज का इलाज किया गया इस मौके पर फार्मासिस्ट संतोष त्रिपाठी, फिरोज अंसारी, सुभाष चंद्र सिंह, तेज नारायण, आदि मौजूद रहे। डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश कुश्वाहा ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही ठीक नहीं है। मामले की जांच कर संबंधित चिकित्सक व आयुष टीम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।