फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : देवी दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

Sun, 30 Mar 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
समय माता मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। चैत्र नवरात्र पर रविवार भोर से ही मंदिरों में लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के बीच देवी की पूजा की और मन्नतें मांगीं। साथ ही घरों में कलश स्थापित कर पूजा-पाठ किया।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में भीड़ देखने को मिली। खलीलाबाद के समय माता मंदिर, उस्का कला की वन देवी, लहुरादेवा में समय माता मंदिर, कोपिया की समय माता, बरईपार की हट्ठी देवी, मेंहदावल की नगर वाली माता व बाराखाल देवी मंदिर समेत सभी देवी स्थानों पर भक्तों ने पहुंचकर आरती पूजन किया व नारियल चुनरी चढ़ाई। कपूर जलाकर परिवार की सुख-शांति की याचना की। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना करते हुए श्रद्धालुओं ने पूजा की।
जिला मुख्यालय के समय माता स्थान पर रविवार को सुबह पांच बजे से ही पहुंच गए। लोगों ने पूजा-पाठ कर जल चढ़ाया और उपासना की।
समय माता स्थान के मुख्य पुजारी बृजेश मिश्र ने बताया कि नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र को देखते हुए हर दिन देवी के नित नए शृंगार होंगे। इसके अलावा उस्का कला की वन देवी की पूजा के लिए खलीलाबाद, सादिकगंज, तेनुआ, दुभरा आदि स्थानों से और स्टेशन रोड के लिए विधियानी, धोरखल के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें