संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरैया। शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा के जयकारों और मंत्रोच्चार से पूरा इलाका गूंज उठा है। पर्व के अवसर पर जगह-जगह भव्य पंडाल सजाए गए हैं और मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
ओबा माता मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे रणजीत मिश्रा ने बताया कि यहां दूर-दूर से लोग पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। नवरात्र के दिनों में तो भीड़ बहुत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि ओबा माता लोगों की मुरादें पूरी करती हैं।
बभनौली में बनाए गए आकर्षक और भव्य दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की दिव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडाल की सजावट और भव्य रूप देखते ही बन रहा है। नवरात्र के पहले दिन से ही यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां के दर्शन कर रहे हैं और पूजन-अर्चन में लीन नजर आ रहे हैं।
ल