फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ओबा माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, किया दर्शन-पूजन

विज्ञापन
बभनौली के ओबा माता मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्धालु-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरैया। नवरात्र की अष्टमी पर बभनौली स्थित ऐतिहासिक ओबा माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मां के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं को घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मंदिर के पुजारी अखिलेश पाठक सहित कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। सभी भक्तों को सुगमता से दर्शन-पूजन कराने तथा किसी को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। ओबा माता मंदिर की क्षेत्र में विशेष धार्मिक मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र के दिनों में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के समीप स्थित हनुमान मंदिर में भी भक्तों ने बजरंगबली का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु सुनीता कसौधन, रणजीत मिश्रा, अंचला मिश्रा, राधेश्याम ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष नवरात्र में ओबा माता मंदिर पहुंचकर मां का दर्शन-पूजन करते हैं। मां के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और भक्त यहां दर्शन कर स्वयं को धन्य मानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें