फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अकीदतमंदों ने अदा की बकरीद की नमाज, मुल्क की तरक्की की मांगीं दुआएं

Fri, 29 May 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ब​​खिरा के अमरडोभा ईदगाह में नमाज अदा करते मु​स्लिम समुदाय के लोग।  
विज्ञापन
शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के ईदगाह और मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज, हर जगह रहे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

संतकबीरनगर/सेमरियावां। जिले में बकरीद का त्योहार बृहस्पतिवार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मस्जिदाें-ईदगाहों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर लोगों ने मुल्क में अमन और शांति की दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।
खलीलाबाद में बकरीद पर नूरी मस्जिद, जामा मस्जिद, पठान टोला व अंसार टोला मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसके अलावा मोतीनगर स्थित ईदगाह में भी नमाज अदा की गई। बाहर लगी दुकानों पर बच्चों व बड़ों ने अपनी पंसद के सामान खरीदे। प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार लोगों ने अकीदत के साथ मनाया। लोगों ने एक दूसरे घर जाकर सेंवई व पकवान भी खाए। सेमरियावां के जामा मस्जिद सेमरियावां, बाघनगर मदरसा, करही ईदगाह दुधारा मदरसा, लोहरौली, उंचहराकला मदरसा, सेहुड़ा ईदगाह, दरियबाद, उसराशहीद मरकज, महुआरी, सालेहपुर, दानोकुइयां मदरसा आदि गांवों की मस्जिद व ईदगाहों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई।
-
उलेमा व जनप्रतिनिधियों दी बधाई

सेमरियावां। आल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद नदवी, महासचिव फुजैल अहमद नदवी आदि ने इलाके के लोगों को बकरीद की बधाई दी। वहीं, सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को बकरीद की बधाई दी।

एक-दूसरे से मिलकर दी बकरीद की बधाई
मगहर। ईद-उल-अजहा के अवसर पर नगर की दो ईदगाहों सहित मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने सुख समृद्धि के साथ मुल्क में अमन व शांति की दुआएं मांगीं। मगहर पुलिस चौकी के निकट दो अलग-अलग ईदगाहों में ईद-उल-अजहा की नमाज के साथ ही पूर्व निर्धारित नगर की बड़ी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। जहां लोगों ने मुल्क में अमन व शांति की दुआएं मांगीं। इसके बाद घरों पर लोगों ने एक दूसरे को सेंवई खिलाकर मुबारकबाद दीं। संवाद
विज्ञापन



मेंहदावल में भी मुस्तैद रहा प्रशासन

मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित मस्जिदों में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी क्षेत्र में स्थित मस्जिदों की निगरानी करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर पंचायत मेंहदावल नगर पंचायत में स्थित जामा मस्जिद, ग्राम पंचायत तुनियावा मस्जिद, भैंसामाफी समेत क्षेत्र में स्थित अन्य मस्जिदों पर सुबह से ही नमाजियों की भीड़ लगी थी। यहां लोगों ने नमाज अदा किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें