फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाधिदेव की आराधना को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर तामेश्वरनाथ में जल चढ़ाने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
देवाधिदेव की आराधना करने उमड़े भक्त
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जगत का कल्याण करने वाले भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भोर से ही श्रद्धालु नहा धोकर शिव मंदिरों की ओर चल पड़े। सर्वाधिक भीड़ तामेश्वरनाथ मंदिर में रही। यहां रात सवा बारह बजे से जलाभिषेक का जो सिलसिला शुरू हुआ वह दोपहर तीन बजे तक अनवरत चला। श्रद्धालुओं ने पूजन, अर्जन के साथ कामना पूर्ति के लिए महादेव से मनुहार की।
श्रद्धालुओं का जत्था तामेश्वरनाथ मंदिर में बृहस्पतिवार की देर शाम से ही आना शुरू हो गया था। रात सवा बारह बजे सबसे पहले गोस्वामी परिवार ने जलाभिषेक किया। उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया गया। सामने स्थित पोखरे से श्रद्धालु जल भरकर पंक्तिबद्ध हो गए। पोखरे की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु मंदिर के सामने लाइन में लग रहे थे। शिव को जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने कपूर और अगरबत्ती जलाई। कई महिला श्रद्धालुओं ने कढ़ाही भी चढ़ाई। तामेश्वरनाथ धाम के मेला व्यवस्थापक एवं प्रधान नरेंद्र नाथ भारती और समिति के सदस्य ब्रह्मशंकर भारती ने बताया कि रात्रि सवा बारह बजे गोसाई परिवार की तरफ से पूजा-अर्चना के बाद सुदुर अंचलों से आए श्रद्धालुओं ने सायंकाल तक शिवार्चन किया। उनका दावा था कि विगत वर्षों की तुलना में इस बार भीड़ अधिक रही। करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ आनंद कुमार पांडेय, कोतवाल अजय कुमार सिंह, तामेश्वरनाथ चौकी प्रभारी सत्येंद्र यादव, टीएसआई संतोष मिश्रा सहित काफी संख्या में जवान तैनात रहे। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बाबा मुंडेश्वरनाथ शिवमंदिर मुडियारी में भी भक्तों का जमावड़ा रहा। कुआनो नदी से जल भरकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जादू, सर्कस और झूला रहा आकर्षण का केंद्र
तामेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के बाद परिसर में लगे मेले में जादू, सर्कस और झूला आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रामीण अंचलों के ज्यादातर लोग घरेलू सामान, कृषि उपकरण, बिसात के सामान, सुहाग की वस्तुओं की खरीदारी करते रहे। खजले की दुकानों पर ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें