फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं से नाराज लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
संतकबीरनगर में एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर में चोरी की घटनाओं में इजाफा से नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे भी पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे पश्चिमी बजंरिया निवासी अमित कुमार राय, सूर्यभान यादव, हृदेश सिंह, शैलेंद्र राय, हरि प्रकाश, सद्दाम सिद्दीकी, अंशुमान उपाध्याय, संजय कुमार पांडेय, त्रिलोकीनाथ दुबे, अखिलेश पांडेय, सूरज कुमार प्रजापति, अनंत राय, अंकित यादव, चंद्रेश सिंह आदि ने कहा कि दो दिन पहले पश्चिमी बंजरिया मोहल्ले में दो घरो में चोरी हुई। इसमें करीब 10 लाख का सामान चोर उठा ले गए। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की। इसके साथ ही पहले हुए अन्य चोरी की घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश नहीं किया। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। इसी दौरान सूचना पर सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे भी पहुंचे और लोगों की बात सुनने के बाद एसपी से मिले। विधायक ने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया। विधायक ने कहा कि शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। जबकि पुलिस गश्त करने का दावा करती है। यदि पुलिस सजग रहे तो चोरियां थम जाएंगी। उन्होंने एसपी से घटित चोरी की घटनाओं का यथाशीघ्र पर्दाफाश कराए जाने की मांग की। एसपी ब्रजेश सिंह ने घटनाओं के पर्दाफाश के लिए एसओजी के साथ कोतवाली पुलिस को लगाने की जानकारी दी। विधायक को भरोसा दिलाया की जल्द ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें