फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अहिल्या उद्धार, जनकपुरी आगमन सुन श्रद्धालु भावविभोर

विज्ञापन
मेंहदूपार में अहिल्या उद्धार की कथा सुनाते कथा व्यास
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार में चल रही श्रीराम कथा में शनिवार को कथा व्यास सुरेशानंद महाराज ने माता अहिल्या के उद्धार और भगवान श्रीराम के जनकपुरी आगमन की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि रामकथा में माता अहिल्या का उद्धार भगवान श्रीराम की कृपा और उनके परम कल्याण का प्रतीक है।
विज्ञापन

महाराज ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता अहिल्या का शापित होना अंततः उनके उद्धार का माध्यम बना। यह घटना ऊपर से भले ही दंड प्रतीत होती है लेकिन इसके माध्यम से उन्हें प्रभु श्रीराम का सान्निध्य प्राप्त हुआ। भगवान श्रीराम के चरणों के स्पर्श से माता अहिल्या का उद्धार हुआ और उन्हें शाप से मुक्ति मिली।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। उनकी कथा हमें धैर्य, आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण का संदेश देती है। श्रीराम कथा के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मर्यादा, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें