फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 गांवों को ‘शहरी विकास’ का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
16 गांवों को ‘शहरी विकास’ का इंतजार
विज्ञापन

छह माह पूर्व नगर पालिका के सीमा विस्तार में जुड़े हैं ये गांव
फिलहाल प्रमुख चौराहों पर हैंडपंप लगवाने और बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने की है तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। छह माह पूर्व नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तार के दायरे में आए 16 गांवों की 55 आबादी अब भी ‘शहरी विकास’ से महरूम है। यहां अब भी गांव जैसी सुविधाएं मिल रहीं हैं। मानसून आने वाला है और नालियां टूटी हुईं हैं। ऐेसे में जलनिकासी न हो पाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल इन गांवों में सफाई कार्य के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं।
सीमा विस्तार में पटखौली, सरौली, बड़गों, खटौली, मिश्रौलिया, डीघा, उसका खुर्द, सादिकगंज, मोहद्दीपुुर, नेदुला, मैलानी, बेलवनिया, कसैला,गौसपुर,सरैया समेत 16 गांवों को शामिल कर लिया गया है। पालिका क्षेत्र में आने के बाद से अब तक यहां कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। वहीं ग्राम पंचायत के दायरे से गांव को बाहर किए जाने के बाद विकास खंड कोई कार्य नियमानुुसार करवा नहीं सकता।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में इन गांवों की ठीक से सफाई भी नहीं हो पा रही है। यहां तक कि नालियां टूट गई और उनकी मरम्मत तक नहीं हो पा रही है। बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में इन गांवों में जल निकासी की समस्या विकराल हो सकती है। इन गांवों की बिजली भी अभी भी ग्रामीण फीडर से ही जुड़ी है। शहरी क्षेत्र की बिजली भी इन गांवों को नहीं मिल पा रही है। सड़क, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा जैसे आदि के कार्य भी नहीं कराए जा रहे है। नगरीय क्षेत्र की सरकारी योजनाओं का लाभ भी अभी तक नहीं मिल पाया है।
नगर पालिका परिषद की ईओ बीना सिंह बोलीं, 15 वें वित्त से 35 हैंडपंप और प्रमुख चौराहों व तिराहों पर बिजली की व्यवस्था कराए जाने की योजना है। सफाई कार्य के लिए पांच- पांच सफाई कर्मियों की दो टीमें लगाई गईं है। टीमें नए क्षेत्र में पहुंच कर सफाई कार्य कर रही हैं। शासन से बजट मिलने पर नगरीय क्षेत्र में शामिल इन गांवों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएं जाएंगे।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में शामिल 16 गांवों में विकास कार्य प्राथमिकता के साथ कराएं जाएंगे। इसके लिए कार्य योजना तैयार कराई जा रही है। शासन से जैसे ही बजट मिलेगा,वैसे ही नगरीय सुविधाओं का लाभ यहां की आबादी को हर हाल में दिलाया जाएगा। बिजली,पानी,सड़क, विवाहघर बनवाने आदि के कार्य कराएंगे।
-- श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन, नगर पालिका खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें