फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 08 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
मां पूजन-अर्चन ‌किया ।
विज्ञापन
 शक्ति की उपासना का नवरात्रि पर्व शुक्रवार से शुरू से शुरू हो गया। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित माता के मंदिरों पर सुबह से ही पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। हर ओर देवी के जयकारे गूंजने लगे। घरों में कलश की स्थापना कर पूजा पाठ शुरू हो गया। माता का दर्शन और पाठ का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया। 
विज्ञापन

 चैत्र मास के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। आज के दिन सुबह में उठकर श्रद्धालु प्रथम मां शैलपुत्री के पूजन अर्चन किया। लोग घरों से पूजा की थाल फूलों से सजाकर मंदिरों की ओर जाते दिखाई देने लगे। मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जिला मुख्यालय के समय माता मंदिर, बरदहिया बाजार की मां दुर्गा मंदिर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बाराखाल मंदिर, वन देवी मंदिर सहित अनेक मंदिरों पर लोग मां के मंत्रों का जप किया। देवी मां के सामने मत्था टेके। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों में काफी भीड़ लगी रही। मेंहदावल, बखिरा, नाथनगर, धनघटा, हैंसर, बाघनगर, बेलहर आदि क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। बाजारों में भी श्रद्धालुओं के फलों आदि के खरीदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें