बैठक में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य। संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र पंचायत की बैठक सोमवार को ब्लाॅक सभागार में प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास कार्य के लिए चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार गुप्ता ने पिछली कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक में प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। इसके साथ ही अपना अपना प्रस्ताव भी दिया।
बैठक के सर्व सम्मति से चार करोड़ के विकास की योजनाओं पर मुहर लगाई गई। बैठक में मनरेगा, राज्य वित्त, 15 वें वित्त से विकास कार्य कराए जाने पर सहमति बनी। सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने कहा कि विकास के कार्याें में किसी प्रकार के धन की कमी नहीं होने पाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास मिलकर किए जाने की जरूरत है।
ब्लाॅक प्रमुख प्रमिला देवी ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र का विकास प्राथमिकता है। क्षेत्र पंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने सदस्यों के मान- सम्मान पर जोर दिया और कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य जो प्रस्ताव दे रहे हैं, उस पर ठोस कदम उठाया जाए। प्रत्येक क्षेत्र पंचायत सदस्य के क्षेत्र में लाइटें लगवाई जाए। इस दौरान नित्यानंद, प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश, अशोक कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।