फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में चार करोड़ 36 लाख से कराए जाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-11 मंझरिया तिवारी में 4 करोड़ 36 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत प्रशासन की पहल के बाद विकास कार्यों को शासन ने स्वीकृति दी है। धन अवमुक्त हो चुका है।
विज्ञापन

2 करोड़ से नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ भी हो गया है। मेंहदावल नगर पंचायत में सीमा विस्तार में मंझरिया तिवारी को शामिल किया गया। मंझरिया तिवारी में स्थित शिव मंदिर के पोखरे का सुंदरीकरण कार्य होगा। यह कार्य झील-पोखरा संरक्षण योजना के तहत स्वीकृत हुआ है। यह कार्य लगभग 45 लाख रुपये से होगा। दो करोड़ से ढक्कन युक्त नाला निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है। यह नाला बिजली वितरण खंड कार्यालय से आगे पेट्रोल पंप तक निर्मित किया जा रहा है। यह कार्य प्रारंभ भी हो गया है।
जबकि एक करोड़ 91 लाख रुपये से मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत अछिया व मंझरिया तिवारी मोहल्ले में सीसी रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति शासन से मिली है। इस कार्य के लिए शासन ने धन भी कार्यदाई संस्था को उपलब्ध करा दिया है। ईओ पंकज कुमार ने बताया कि इन परियोजनाओं की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें