फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टेंडर में देरी से नहीं हो पा रहा विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल में वर्तमान में 20 करोड़ के विकास कार्य को लेकर चर्चा में है। अगस्त में 20 करोड़ के विकास कार्य का टेंडर समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ। 27 अगस्त को टेंडर खोलना था लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन ने निविदा खोलने की जहमत नहीं उठाई। इसके कारण पार्क सीसी रोड तथा जल निकासी के लिए बनने वाले नाले का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। वार्डों में काम प्रभावित होने के कारण सभासद भी नाराज हैं।
मेंहदावल नगर पंचायत प्रशासन ने अगस्त में पार्क, सीसी सड़क, नाला निर्माण आदि के लिए निविदा प्रकाशित की। 15 अगस्त से टेंडर की बिक्री भी शुरू हो गई। 27 अगस्त को टेंडर खोलने की तिथि निर्धारित थी। स्थानीय ठेकेदारों के साथ ही अन्य जनपद के ठेकेदारों ने भी निविदा डाल दी। इसके कारण निविदा नहीं खुली।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 20 करोड़ के काम पर लगभग 300 से 400 के बीच निविदा पड़ी है। जबकि उत्तर पट्टी में दो पार्क ठठराही हरदीहट्टा में एक पार्क का निर्माण कार्य होना था। इन वार्डों में सीसी रोड बननी थी। कांटी, मंझरिया तिवारी, केवटलिया अव्वल, धौरापार, सोनबरसा समेत कई वार्डों में सीसी रोड नाले के निर्माण कार्य से संबंधित कार्य होने हैं लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने टेंडर पड़ने के बाद भी आज तक इसे खोलने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

तीन माह का समय बीत रहा है लेकिन टेंडर कब खुलेगा यह सक्षम अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं। सभासद संघ के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने कहा कि हमारे वार्ड में पार्क का निर्माण होना है। 20 करोड़ के टेंडर में इसकी भी निविदा है लेकिन तीन माह का समय बीत रहा है अभी तक टेंडर खोलने की प्रक्रिया नहीं पूरी की गई, जिससे वार्ड का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें