फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सवा करोड़ से होगा क्षेत्र पंचायत का विकास, लगी मुहर

Tue, 29 Apr 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव लिए गए। एक करोड़ 25 लाख की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने का खाका तेजी से तैयार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में सहायक विकास अधिकारी राजेश पांडेय ने एजेंडा पढ़कर सुनाया। पूर्व में कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, राज्य वित्त, शौचालय सहित अन्य योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकास के कार्य हो रहे हैं। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव पर प्राथमिकता से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा की पारदर्शी तरीके से शासन के निर्देशों के अनुसार सभी योजनाओं को जमीन पर उतारा जाएगा। ब्लॉक प्रमुख पुष्पा त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लॉक कर्मियों को साथ लेकर चलने का काम करेगा। सभी के हितों को साधने की जरूरत है। क्षेत्र पंचायत अपने प्रतिनिधियों के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करेगा। गांव-गांव विकास योजनाएं पहुंचे, इसको लेकर प्राथमिकता के अनुसार कार्य कराए जाएंगे। सरकार की नीतियों को जनता के बीच में पहुंचाने की हम लोगों की जिम्मेदारी है। जनकल्याणकारी योजनाएं पात्र लोगों तक पहुंचे, इसको लेकर तेजी से कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पति बसंत त्रिपाठी, सूरज त्रिपाठी, बृजेश यादव, सरमद खान, अभिनव रवि वत्स, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें