फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवती को पीटकर किया घायल, चार पर केस

Tue, 29 Apr 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा में मंगलवार की सुबह शौच करके आ रही एक युवती को चार महिलाओं ने पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में चारों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोल्हुआ लकड़ा गांव की निवासी काव्या ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह सात बजे के करीब शौच करके वापस आ रही थी। इसी दौरान गांव के सुभाष की पत्नी शीला, उसकी पुत्री करीना, विनोद की पत्नी तथा संतराम की पत्नी ने पकड़ लिया और गाली देते हुए मारने-पीटने लगीं। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। इस मामले में पुलिस चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें