फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Sun, 06 Dec 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। खलीलाबाद में प्रभात फेरी निकाल कर लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।  
विज्ञापन

रविवार सुबह मड़या काली मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई जो मोती चौराहा, अस्पताल चौराहा, बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा होते हुए मेंहदावल बाइपास पर पहुंची। लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान धनघटा विधान सभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी अर्चना महातम ने कहा कि अंबेडकर ने सभी वर्गों का सम्मान किया। उन्होंने दलितों के लिए कई योजनाओं को लागू किया। इस अवसर पर महातम प्रसाद आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में अनुसूचित जाति जन जाति शिक्षक प्रकोष्ठ ने प्रभात फेरी निकालकर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हीरालाल भारती, मंत्री केसरी लाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, रामकेश गौतम, कन्हैया लाल, मधुसूदन, दिनेश, करुणेश, राम गोपाल, संदीप कुमार राव, ज्ञान प्रकाश गौतम समेत अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में खलीलाबाद के मलोरना के दलित बस्ती से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें लोग नारा लगाते हुए औरंगाबाद होकर अतरौरा होते हुए मलोरना में जाकर समाप्त हुई। राम दीपक, जवाहर लाल, लक्ष्मण चंद, करन, अमीरचंद, अमर प्रताप, कपिल देव, प्रमोद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें