संतकबीरनगर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का सीएचसी खलीलाबाद के निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके मद्देनजर दो दिनों ने स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा रहा। रातों रात रंगाई-पुताई करा दी गई और परिसर की व्यापक पैमाने पर साफ-सफाई की गई, लेकिन अंतिम समय में उनके कार्यक्रम में बदलाव हो गया। इसके बाद भी अंतिम समय तक स्वास्थ्य कर्मी परिसर में मुस्तैद रहे। डिप्टी सीएम सीएचसी के निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के पहले आए कार्यक्रम में रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के निरीक्षण का प्रस्तावित था। ऐसे में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी, डाॅ. वरुणेश दूबे, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी तैयारियों में जुटे रहे। दो दिन से परिसर में साफ-सफाई का सिलसिला चलता रहा।